नई दिल्ली, अगस्त 2 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने कॉस्ट ए़ंड मैनेजमेंट अकाइंटेंट (CMA) दिसंबर 2026 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार अब उम्मीदवार 4 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले CMA दिसंबर 2026 सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 4 अगस्त 2026 कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें। साथ ही, भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म, अपलोड किए गए दस्तावेजों और आवेदन की पुष...