हैदराबाद, अगस्त 21 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, विदेश मंत्रालय (MEA) ने उनके अमेरिका दौरे को मंजूरी देने से इनकार कर दिया। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि "राजनीतिक दृष्टिकोण से मंजूरी नहीं दी गई है।" रेवंत रेड्डी 20 अगस्त को 'तेलंगाना राइजिंग' प्रतिनिधिमंडल के साथ 10 दिन के ब्रिटेन और अमेरिका दौरे पर रवाना हुए थे। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) किए जाने थे। अब वह अमेरिका के बोस्टन जाने के बजाय 23 अगस्त को लंदन से हैदराबाद लौटेंगे।16 अगस्त को मांगी गई थी केंद्र से मंजूरी अधिकारियों के अनुसार, तेलंगाना सरकार ने 16 अगस्त को केंद्र से दौरे की अनुमति मांगी थी। केंद्र ने केवल ब्रिटेन यात्रा को मंजूरी दी। आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के ब्रिटेन पहुंचने ...