नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- दिल्ली में छठ मनाने वाले लोगों को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार (27 अक्टूबर) को सरकारी अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सोमवार को छुट्टी इसलिए रखी गई है, क्योंकि यह इस चार दिवसीय छठ पर्व का तीसरा दिन है और यही सबसे महत्वपूर्ण होता है। स्थानीय अवकाश के चलते दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज इस दिन बंद रहेंगे और राज्य सरकार के कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से इस बारे में एक विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति में बताया गया कि, 'छठ पर्व के तीसरे दिन, श्रद्धालु सूर्यास्त के समय नदियों या तालाबों के किनारे डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं और इसके लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.