नई दिल्ली, अगस्त 22 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को जनसुनवाई के दौरान घायल होने के बाद पहली बार गांधीनगर में एक कार्यक्रम में पहुंची। यहां उन्होंने यमुनापार को लेकर बड़ी-बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने यमुनापार के विकास को प्राथमिकता देते हुए अपने भाषण के दौरान गांधीनगर के विधायक अरविंदर सिंह लवली को यमुनापार का 'मुख्यमंत्री' तक बता दिया। कहा कि हमें भी तो अपना वर्क लोड डिवाइड करना है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मैं आज गांधीनगर वालों को दो उपहार देना चाहती हूं। एक तो अपने भाई अरविंदर सिंह लवली को पूरे यमुनापार का विकास बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया है। ऐसा कहते हुए उन्होंने मंच पर खड़े लवली को माला पहनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आने से पहले इस संबंध में अधिसूचना जारी करके आई हूं। सीएम ने कहा कि आपको दो-द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.