नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए समन जारी किया गया है। अदालत ने उन्हें गवाही देने के लिए बुलाया है। दरअसल, यह पूरा मामला जनसुवाई के दौरान उनके ऊपर हुए कथित हमले से जुड़ा है। यह सुनवाई 16 जनवरी 2027 को होगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निशांत गर्ग की कोर्ट ने मुख्यमंत्री के अलावा उनके सुरक्षा अधिकारी एएसआई सुरेंद्र को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। अदालत के पूर्व निर्देश के अनुसार, मुख्यमंत्री की गवाही दोपहर बाद बंद कमरे में होगी।जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा पर हुआ था हमला मामला 20 अगस्त 2025 का है। आरोप है कि सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर जनसुनवाई के दौरान राजेशभाई खिमजीभाई सकरिया ने रेखा गुप्ता पर हमला किया था। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान उसके साथी तहसीन रजा शे...