नई दिल्ली, मई 27 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। यह तस्वीर अभिनेता राकेश बेदी के साथ हुई एक बैठक की थी। तस्वीर में रेखा गुप्ता जिस कुर्सी पर बैठी दिखीं, उसे लेकर इंटरनेट में बहस हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि यह रेड ओक कंपनी की 'इम्पीरियो' एग्जीक्यूटिव चेयर है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने भी सीएम रेखा गुप्ता निशाना साधा है। आप ने तस्वीर शेयर करते हुए पूछा है- क्या इस कुर्सी की कीमत बता सकते हैं? दावा किया जा रहा है कि इस कुर्सी की कीमत 66 हजार रुपये से लेकर 82600 रुपये तक हो सकती है। इस लग्जरी कुर्सी में इलेक्ट्रॉनिक मसाज फीचर, पीछे झुकने की सुविधा, ऑटोमैटिक फुटरेस्ट, फोम कुशन और लेदर अपहोल्स्ट्री जैसी सुविधाएं हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन सिस्...