जलालाबाद (प्रयागराज), मई 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में प्रयागराज पुलिस ने जलालाबाद निवासी एक सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपित ने निजी रंजिश के चलते इंजीनियर को फंसाने के उद्देश्य से साजिश रची थी।शादी टूटने का बदला लेने के लिए रची साजिश पुलिस के मुताबिक जलालाबाद क्षेत्र निवासी नितेश कटियार की शादी एक मेट्रीमोनियल साइट के माध्यम से प्रयागराज निवासी युवती से तय हुई थी। कुछ समय बाद लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद नितेश का युवती के भाई इंजीनियर पवन चौरसिया से विवाद हो गया। आरोप है कि बदला लेने के लिए नितेश ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी भरे संदेश पोस्ट किए और उनमें पवन चौरसिया का मोबाइल नंबर टैग कर दिया, ताकि पुलिस कार्रव...