मुख्य संवाददाता, अप्रैल 5 -- UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर गोरखपुर महानगर में आजादी से जुड़ी स्मृतियों की विरासत के सम्मान के साथ रोजगार एवं विकास को सहेजने वाली एक परियोजना का लोकार्पण और एक का शिलान्यास करेंगे। ऐतिहासिक स्मृतियों को सहेजे घंटाघर स्मारक के सौंदर्यीकरण एवं अमर बलिदानी बंधु सिंह के नाम पर बने मल्टीलेवल पार्किंग एवं कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण एवं पांडेयहाता विरासत गलियारा में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास करेंगे। शनिवार को भी महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के पूर्व समस्त सर्राफा व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। इस दौरान सर्राफा मण्...