CM भगवंत मान पंथ विरोधी और गुरु दोषी करार, अकाल तख्त ने क्यों लिया ये फैसला?
अमृतसर, जून 15 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त ने गुरु दोषी और पंथ विरोधी घोषित कर दिया है। इसके पीछे सीएम का एक वायरल वीडियो है जिसमें वे कथित तौर पर सिखों की भावनाएं आहत करते हुए नजर आएं। सिख धर्म की सबसे बड़ी और प्रभावशाली धार्मिक संस्था अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने सोमवार को इस फैसले का आधिकारिक एलान किया। इस फैसले में पूरे सिख समुदाय से भगवंत मान से संबंध तोड़ने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। यह फैसला अलग-अलग सिख संगठनों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया है। दरअसल भगवंत मान 'जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक 2026' के कुछ नियमों को लेकर भी विरोध का सामना कर रहे हैं। मांग है कि विधेयक की बेअदबी के खिलाफ बनाए गए कानून में संशोधन किया जाए। अकाल तख्त सरकार के इस बेअदबी कानून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.