मुंबई, सितम्बर 2 -- महाराष्ट्र में खुले यानी अनपैक्ड खाद्य तेल की बिक्री पर तत्काल कार्रवाई अब एक साल तक नहीं होगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंढे के उस फैसले को एक साल के लिए स्थगित कर दिया है, जिसमें खुले और बिना सत्यापन वाले खाद्य तेल की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि एक साल की यह मोहलत खत्म होने के बाद दोबारा कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा। इस दौरान कारोबारियों को मौजूदा कानून के मुताबिक अपने कारोबार के तौर-तरीकों में जरूरी बदलाव करने होंगे।क्यों लगाई गई थी खुले तेल की बिक्री पर रोक? महाराष्ट्र FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने खाद्य सुरक्षा को लेकर अभियान तेज करते हुए खुले और बिना पैकिंग वाले खाद्य तेल को निशाने पर लिया था। FDA का...