नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- जयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर कलेक्टर को फोन कर निर्देश दिए कि जिन वार्डों में हार-जीत का अंतर कुछ वोटों का हो, वहां भाजपा प्रत्याशी को जिताया जाए। खाचरियावास ने कहा कि मौजूदा रुझान अभी शुरुआती हैं और कांग्रेस जयपुर में अच्छे जनादेश के साथ आ रही है।खाचरियावास बोले- कांग्रेस को राजस्थान में वोट मिल रहे खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस को वोट मिल रहे हैं और भाजपा को भी वोट मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी जो चुनावी ट्रेंड सामने आ रहा है, वह शुरुआती है। ऐसे में अंतिम परिणाम आने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उनके मुताबिक जयपुर में कांग्रेस क...