अमित झा, अप्रैल 9 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में जलभराव की समस्या के प्रभावी समाधान को लेकर गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए कि वे समय पर नालों से गाद निकालने के कार्य को पूरा कर लें। उन्होंने जलभराव वाले स्थलों पर भी विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए और कहा कि सभी विभाग सहयोग और समन्वय से कार्य करेंगे तो मॉनसून में जलभराव को बेहतर तरीके से निपटा जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमें ऐसी योजना पर काम करना होगा, जहां पानी निकालने के लिए पंपों का कम से कम प्रयोग करना पड़े। इस समीक्षा बैठक में दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव राजीव वर्मा सहित पीडब्ल्यूडी, दिल्ली नगर निगम (MCD), दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC), नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC), DD...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.