नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह क्षेत्र भरतपुर में नगर निगम चुनाव के नतीजों ने सियासी समीकरण बदल दिए हैं। भरतपुर नगर निगम के 65 वार्डों के सभी परिणाम सामने आ चुके हैं और यहां निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा-कांग्रेस दोनों को पीछे छोड़ दिया है। निर्दलीयों ने 36 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 20 और कांग्रेस को महज 7 वार्डों में जीत मिली। इसके अलावा बसपा और RLP ने एक-एक वार्ड में जीत दर्ज की है।65 में से 36 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा भरतपुर नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशियों ने कुल 65 में से 36 वार्ड जीतकर 55.4 प्रतिशत सीटों पर कब्जा जमाया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों को मिलाकर 27 सीटें मिली हैं। इस तरह निर्दलीयों ने दोनों प्रमुख दलों की कुल सीटों से भी 9 ज्यादा वार्ड अपने नाम किए हैं। भाजपा से...