नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली की अभूतपूर्व नाकेबंदी कर दी गई है। सीमाएं सील और सड़कों पर कड़ी पहरेदारी है। अर्धसैनिक बलों की 300 कंपनियां और दिल्ली पुलिस के 15 हजार जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। सीजेपी अनुमति नहीं मिलने के बावजूद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए आमादा है। प्रदर्शनकारी नई दिल्ली न पहुंच सकें इसके लिए 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे, जबकि 21 दर्जन ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद नई दिल्ली में चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं भी बंद रहेंगी। दिल्ली के 45 मेट्रो स्टेशन शुक्रवार रात 9 बजे से ही बंद कर दिए। नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर शुक्रवार और शनिवार को आने...