CJP Protest : दिल्ली पुलिस की संदिग्धों पर अचूक 'स्ट्राइक'; डिजिटल डेटाबेस तैयार, कोडवर्ड फिल्टर भी एक्टिव
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- रमेश त्रिपाठी, नई दिल्ली अक्सर सुर्खियों में रहने वाला दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर आज पूरी तरह से एक अभेद्य डिजिटल और भौतिक किले में तब्दील हो चुका है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी)और विभिन्न छात्र संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रस्तावित 'जंतर-मंतर 2.0' आंदोलन को नाकाम करने के लिए इस बार पारंपरिक लाठी-बैरिकेड्स से आगे बढ़कर अभूतपूर्व 'डिजिटल स्ट्राइक' की है। सुरक्षा तंत्र ने न केवल संदिग्ध प्रदर्शनकारियों का एक अत्याधुनिक 'डिजिटल डेटाबेस' तैयार किया है, बल्कि उनके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे विशेष कोडवर्ड्स को पकड़ने के लिए साइबर विंग में विशेष 'कोडवर्ड्स फिल्टर' भी एक्टिवेट कर दिए हैं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.