नई दिल्ली, जुलाई 19 -- दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। सीजेपी कल यानी 20 जुलाई को संसद तक मार्च की तैयारी भी कर रही है। हालांकि, ये मार्च हो पाएगा या नहीं वो तो कल ही पता चलेगा। दिल्ली पुलिस का दावा है कि उन्होंने मार्च की परमीशन नहीं दी है। मार्च की तैयारी के बीच आज यानी 19 जुलाई को शबाना आजमी जंतर मंतर पहुंचीं। उन्होंने वहां पर अभिजीत दिपके से मुलाकात की। साथ ही, अनशन पर बैठीं नेहा से भी उन्होंने बात की।जंतर मंतर पहुंचीं शबाना आजमी शबाना आजमी के जंतर मंतर आने के वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं। एक वीडियो में शबाना आजमी स्टेज पर चढ़ती नजर आ रही हैं। स्टेज पर आकर शबाना आजमी अभिजीत दिपके से मिलती हैं। अभिजीत जो भूख हड़ताल पर हैं, वो एक्ट्रेस को देखकर उठने लगते हैं, तो शबाना आजमी उन्हें लेटे रहने का इशारा करती...