नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के बीच भले ही 'कॉकरोचों' को घर जाकर परिवार के साथ वक्त बिताने को कहा है कि लेकिन उन्होंने लड़ाई जारी रहने की बात कही है। दीपके ने कहा कि सीजेपी के सह-संयोजकों सौरभ दास और आशुतोष रांका के साथ वह अगले कुछ दिनों में नई रणनीति बनाएंगे और आंदोलन जारी रहेगा। एक और सवाल के जवाब में दीपके ने कबूल किया कि रणनीतियों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि उन्हें फंसाने की कोशिशें चल रही हैं और चुनौतियां काफी बढ़ गईं हैं। सौरभ दास और आशुतोष रांका के एक सप्ताह से अधिक समय तक जेल में बंद रहने के दौरान अभिजीत दीपके ने पिछले दिनों एक वीडियो मैसेज के जरिए अपने...