नई दिल्ली, जुलाई 30 -- कॉकरोच जनता पार्टी की एक और मांग पूरा करते हुए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने पुलिस को निर्देश दिया है कि जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कठोर कानूनी कार्रवाई न की जाए। इसके साथ ही राज्य सरकार ने इस प्रोटेस्ट के सिलसिले में दर्ज 13 FIR को भी वापस लेने का फैसला किया है। हालांकि राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन हिंसा और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कानून के अनुसार होगी कार्रवाई। राज्य सरकार ने यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट से मिले आदेश के बाद लिया। इसके साथ ही सरकार ने पुलिस को इस विरोध-प्रदर्शन के मामले में की गई गिरफ्तारियों या हिरासत की जल्द से जल्द समीक्षा करने का निर्देश भी दिया है। सरकार ने बताया कि उपराज्यपाल की म...