नई दिल्ली, जुलाई 21 -- राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक नया विवाद खड़ा हो गया है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले चल रहे प्रदर्शन के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें वे बिना किसी स्पष्ट नेम बैज या अधिकारी पहचान नंबर के ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, कई वीडियो में सादा वर्दी पहने कथित पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारी लोगों पर लाठियां बरसाते दिख रहे हैं। वायरल फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने सीधे तौर पर तैनात RAF जवानों से उनकी वर्दी पर नाम का टैग न होने को लेकर सवाल किया। वीडियो में जवानों ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और वे इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बचते दिखे। यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही...