नई दिल्ली, जुलाई 23 -- जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन और सोमवार (20 जुलाई को) को उनके द्वारा बुलाए गए संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के दौरान हिंसा में घायल एक 19 वर्षीय छात्र की आंख की रोशनी जाने का खतरा पैदा हो गया है। पीड़ित को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भी भर्ती किया गया है। पीड़ित छात्र का नाम साहिल लोचब है और उसकी दाईं आंख में छर्रा लग जाने के कारण गंभीर चोट आई है। परिजनों का आरोप है कि पैलेट गन का छर्रा लगने से आंख चोटिल हुई है। जिसके बाद उसे लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से स्थानांतरित कर एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एम्स ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर ने बताया कि वह उसकी आंख की रोशनी बचाने की कोशिश कर रहे हैं।आंख की रोशनी आने की संभावना केवल 1 प्रतिशत साहिल की मां ज्योति ने बताया क...