CJP प्रोटेस्ट बना विपक्ष के लिए मास्टरस्ट्रोक, कैसे संसद में करा दिया बंपर फायदा
सुहेल हामिद, जुलाई 21 -- पेपर लीक, परीक्षा घोटाले और बेरोजगारी को लेकर छात्रों के आंदोलन ने सरकार के खिलाफ विपक्ष के मुद्दों को धार दे दी है। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और छात्रों के संसद मार्च से विपक्ष को सरकार पर दबाव बढ़ाने का मौका मिल गया है। पेपर लीक पर पहले से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे विपक्षी दल अब संसद के अंदर इस मुद्दे को पूरी ताकत से उठाने की तैयारी कर रहे हैं। विपक्ष ने छात्रों के संसद मार्च में कथित पुलिस बल प्रयोग का विरोध किया। विपक्षी दलों ने संसद के अंदर और बाहर इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार को घेरने में कोई रियायत नहीं बरती। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.