नई दिल्ली, जुलाई 27 -- एक तरफ जहां नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक को लेकर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी लंबा आंदोलन खत्म हो गया है, वहीं दूसरी तरफ इससे जुड़े खुदकुशी के मामले थम नहीं रहे हैं। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यहां कर्जत तालुका के एक गांव में 19 साल की छात्रा अंकिता सांगले ने नीट परीक्षा में कम नंबर आने के बाद तनाव में आकर खुदकुशी कर ली। अंकिता ने दिल्ली में CJP की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन खत्म होने के एक दिन बाद ही यह खौफनाक कदम उठा लिया। बता दें कि नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक, री एग्जाम और नतीजों की अनिश्चितता के बीच कई छात्र भारी मानसिक दबाव से गुजर रहे थे। इससे पहले भी देश के अलग अलग कोने से कम से कम 20 छात्रों ने पेपर लीक को जिम्मेदार ठहराते हुए खुद की जान ले ली थी।अ...