नई दिल्ली, जुलाई 21 -- दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'संसद चलो' प्रदर्शन के बीच IIT रुड़की का एक नोटिस चर्चा का विषय बन गया है। संस्थान ने छात्रों, फैकल्टी और कर्मचारियों को बिना अनुमति किसी भी राजनीतिक गतिविधि या सार्वजनिक राजनीतिक बयान से दूर रहने की सलाह दी है। नोटिस में 'वर्तमान में चल रहे राजनीतिक आंदोलन' का जिक्र होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे CJP आंदोलन से जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि, IIT प्रशासन ने इसे हर साल जारी होने वाली नियमित एडवाइजरी बताया है।क्या है विवाद की पूरी कहानी IIT रुड़की के रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी एडवाइजरी में कहा गया कि संस्थान के छात्र, कर्मचारी और अन्य संबद्ध लोग बिना संस्थान की अनुमति किसी राजनीतिक चर्चा या गतिविधि में हिस्सा नहीं लेंगे। साथ ही, उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या सोशल...