नई दिल्ली, अगस्त 31 -- दिल्ली में हुए CJP के प्रदर्शनों से जुड़े 13 मामलों पर अब आगे कार्रवाई नहीं होगी। केंद्र सरकार के निर्देश पर दिल्ली पुलिस सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि वह जुलाई में हुए CJP विरोध प्रदर्शनों से जुड़े 13 मामलों पर अब आगे कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती है। वह इसके लिए संविधान के अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि 2,873 लोगों के खिलाफ हिंसा में उनकी भूमिका की जांच के लिए नया मामला दर्ज करने की भी मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली पुलिस की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। अपडेट जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...