CJP प्रोटेस्ट: पुलिस लाठीचार्ज से लड़की की हुई मौत? सरकार ने क्या बताया
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- दिल्ली में सोमवार को हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़ीं तस्वीरों और वीडियोज की बाढ़ आ गई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है। इस दावे में कहा जा रहा है कि संसद मार्च के दौरान पुलिस की बर्बरता से एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। अब इसे लेकर सरकार का बयान सामने आया है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में फैक्ट चेक करते हुए बताया गया कि कई सोशल मीडिया अकाउंट्स राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन के दौरान एक लड़की की मौत होने का दावा शेयर कर रहे थे। पोस्ट में दावे को खारिज करते हुए कहा गया, "दिल्ली में प्रदर्शन से जुड़ी ऐसी कोई भी मौत नहीं हुई है।" सरकार ने आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.