नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के प्रदर्शन के ऐलान के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से कहा गया है कि कानून-व्यवस्था के चलते 10 अक्टूबर को सुबह 6:00 बजे से नई और सेंट्रल दिल्ली के 30 प्रमुख रास्तों या स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिए 3 सुझाव दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से तीन सुझाव दिए गए हैं। इनमें पहला सुझाव कुछ प्रमुख सड़कों को लेकर दिया गया है जिन पर सुबह 06:00 बजे से आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इन सड़कों और आसपास के मार्गों पर डायवर्जन लागू किए जाएंगे। दूसरे सुझाव के तौर पर लोगों से समय से पहले गंतव्य...