मुंबई, अक्टूबर 9 -- CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रोटेस्ट शनिवार को शुरू होने जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रोटेस्ट शुरू होने से ठीक पहले लोगों से अपील की है कि शांति से ही प्रदर्शन करना है। उन्होंने कल का अपना पूरा प्लान समझाते हुए कहा है कि वे शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली के लिए निकलेंगे। उन्हें पता नहीं कि एयरपोर्ट से ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा या क्या होगा। साथ ही, दीपके ने यह भी बताया कि अगर उन्हें अरेस्ट किया जाता है तो प्रदर्शनकारियों को क्या करना होगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद भी प्रोटेस्ट रुकना नहीं चाहिए। इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी लोगों पर है। अभिजीत दीपके ने शुक्रवार दे...