हिन्दुस्तान टीम, अक्टूबर 10 -- मेरठ, हिन्दुस्तान टीम। 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर मेरठ में भी पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। इस कारण मेरठ सिटी स्टेशन से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों को शनिवार के लिए निरस्त कर दिया है। देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी, दिल्ली और सहारनपुर के बीच चलने वाली तीन पैसेंजर ट्रेन और मेरठ कैंट-रेवाड़ी शटल को भी रद्द कर दिया है। कई का रुट डायवर्ट किया है। वहीं मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां के बीच चलने वाली रैपिड रेल शनिवार को रात 10 बजे तक आनंद विहार ही चलेगी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। एनसीआरटीसी ने रैपिड के दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन को शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार को रात 10 बजे तक बंद रखने...