हिन्दुस्तान टीम, अक्टूबर 10 -- मेरठ/प्रयागराज, हिन्दुस्तान टीम। 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर पश्चिम यूपी के मेरठ से पूर्वी यूपी के प्रयागराज में भी पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। वहीं, प्रदर्शन के कारण मेरठ, प्रयागराज और अन्य शहरों से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों को शनिवार के लिए निरस्त कर दिया है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कई नेता नजरबंद किए गए हैं।काशी टोल प्लाजा पर प्रदर्शनकारियों पर रही नजर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर मेरठ में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। शुक्रवार सुबह से देर रात तक टोल प्लाजा पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। शनिवार को भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के लिए पुलिस के साथ ...