नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- CJP Protest at Kochi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अब नए आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर कहा कि दिवाली से एक दिन पहले यानी 7 नवंबर को केरल के कोच्चि में 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) के खिलाफ नए सिरे से विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही CJP ने एक बार फिर मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया को रद्द करने की मांग उठाई है। CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में बताया कि "कोच्चि में जंतर-मंतर" नाम का यह विरोध प्रदर्शन राजेंद्र मैदान में शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। 7 नवंबर को कोच्चि में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में समूह के दक्षिण क्षेत्र प्रमुख विजय मल्लंगी और राष्ट्रीय सचिव आफरीन नवाज़ भी मौजूद रहेंगे। कोच...