देहरादून, सितम्बर 21 -- दिल्ली के जंतर-मंतर से आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का देशभर में प्रदर्शन और सरकारों को चेतावनी का दौर जारी है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान में स्कूलों की जर्जर हालात के खिलाफ अभियान के क्रम में अब सीजेपी ने देवभूमि में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। अभिजीत दीपके के नेतृत्व में पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी सरकार की जमकर आलोचना की। प्रदेश में बंद पड़े प्राथमिक स्कूलों को दोबारा संचालित करने के लिए सरकार से दस दिन के भीतर रोडमैप जारी करने की मांग की है। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर दो अक्तूबर के बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा।मंत्री के ही बयान का हवाला दिया सीजेपी के नॉर्थ जोन कोऑर्डिनेटर श्रेष्ठ सिंह खेड़ा ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में प्रदेश ...