नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- CJP नेता रत्ना सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील अमोल सिन्हा ने CJP नेता रत्ना सिंह के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्यवाही शुरू करने की सहमति दे दी है। रत्ना सिंह पर आरोप है कि उन्होंने साकेत कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से राहत नहीं दिए जाने पर सोशल मीडिया एक्स पर जज के खिलाफ टिप्पणियां की थीं। वकील के अनुसार, न्यायिक आदेशों की आलोचना की जा सकती है, लेकिन बिना आधार जज की निष्पक्षता पर सवाल उठाना अदालत की गरिमा और जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाता है। दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील (आपराधिक) अमोल सिन्हा ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) की नेता रत्ना सिंह के खिलाफ आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू करने की अनुमति दे दी है। अमोल सिन्हा ने 2 नवंबर को अपनी राय में कहा कि रत्ना...