नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- दिल्ली हाई कोर्ट एक महिला द्वारा कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास और रत्ना सिंह के खिलाफ दायर एक रिट याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। महिला ने इन लोगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उसकी AI से बनी आपत्तिजनक तस्वीरों को फैलाने का आरोप लगाया है। साथ ही अपनी याचिका में महिला ने उच्च न्यायालय से इन तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाने और ब्लॉक करने का निर्देश देने की मांग की है। याचिका में महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी सहमति के बिना उसकी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया और AI फेस-स्वैपिंग तकनीक का उपयोग करके उसे डिजिटल रूप से बदलकर प्रधानमंत्री के साथ एक आपत्तिजनक तस्वीर बनाई गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्र...