नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- कॉकरोच जनता पार्टी के दो बड़े चेहरे सौरभ दास और आशुतोष रांका को बुधवार को जमानत मिल गई है। सात दिन जेल में रहने के बाद इन दोनों नेताओं आखिरकार रिहाई मिल गई। एक तरफ इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी और पूर्व भाजपा नेता अन्नामलाई ने पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा है कि क्या भारतीय जनता पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी को बढ़ावा देकर विपक्ष को कमजोर करना चाहती है? बुधवार को आशुतोष रांका और सौरभ दास की रिहाई के बाद पूर्व तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सोशल मीडिया साइट पर किए एक पोस्ट में इस बात का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कॉकरोच का पुतला जलाए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "मैंने दशहरा समारोह के दौरान कॉकरोच का पुतला जलाए जाने...