नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने उनका फोन नंबर लीक कर दिया है। इसके बाद से उन्हें लगातार फोन कॉल और WhatsApp मैसेजेस मिल रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि महज एक घंटे में उन्हें 300 से अधिक फोन कॉल आ चुके हैं और यह सिलसिला जारी है। सौरव दास ने आरोप लगाया कि उनका फोन नंबर दिल्ली पुलिस की ओर से प्रसारित किए गए दस्तावेजों में उजागर हुआ। उनके मुताबिक, ये दस्तावेज पिछले प्रदर्शन से संबंधित अंडरटेकिंग फॉर्म और प्रदर्शन की अनुमति खारिज करने वाले पुलिस के हालिया पत्र से जुड़े हैं। उन्होंने दस्तावेजों को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाली मीडिया संस्थाओं की भूमिका पर भी सवाल उठाए।'एक घंटे में 300...