नई दिल्ली, जुलाई 27 -- कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ-साथ 3 हजार के करीब आपराधिक बैकग्राउंड वाले लोग भी शामिल थे। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि 20 जुलाई से 25 जुलाई के बीच विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर आपराधिक बैकग्राउंड वाले 2873 लोग मौजूद थे। इन अपराधियों की पहचान फेशियल रिकग्निशन सिस्टम और तकनीकी तरीकों से की गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये लोग जंतर-मंतर और नई दिल्ली के आस-पास हुई हिंसा में शामिल थे या नहीं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों मुताबिक ये अपराधी यौन उत्पीड़न, हत्या और नाबालिगों से जुड़े अपराधों (POCSO) जैसे गंभीर अपराधों में शामिल हैं। इनमें से कुछ आरोपी अपराधी बार-बार विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर आए। इन खास अपराधियों के खिलाफ गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं...