नई दिल्ली, जुलाई 28 -- जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान 24 जुलाई को भाजपा के एक पूर्व विधायक की बेटी के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर इस घटना का खुलासा करते हुए प्रदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था और वॉलंटियर्स के रवैये पर भी सवाल उठाए हैं। पीड़िता के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान जब बैरिकेड टूटे और भगदड़ जैसी स्थिति बनी, तब पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे गलत तरीके से छुआ। उन्होंने तुरंत पलटकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा और उसे कई थप्पड़ जड़े। आरोप है कि घटना के बाद जब उसने शिकायत की तो एक पुरुष वॉलंटियर ने उस पर ही चिल्लाना शुरू कर दिया। एक अन्य ने कहा ऐसी गलतियां हो जाती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी संदिग्धों पर नजर रखने के लिए दिल्ली पुलिस के पास मौजूद तमाम तकनीकों का इस्तेमाल किया था। ...