नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- राजस्थान से दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को शनिवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले रेलवे ने राजस्थान से आने-जाने वाली 9 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें उदयपुर सिटी और श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। वहीं, दूसरी तरफ श्रीगंगानगर में पुलिस CJP से जुड़े कार्यकर्ताओं के घर पहुंची और उन्हें दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नहीं जाने की समझाइश दी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन से पहले ट्रेनों को रद्द किए जाने और पुलिस की कार्रवाई ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। CJP के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया...