नई दिल्ली, जुलाई 26 -- एक व्यंग्य के विरोध में शुरू किया गया ऑनलाइन संगठन जल्द ही एक बड़े आंदोलन का चेहरा बन गया। कॉकरोच जनता पार्टी तेजी से एक छात्र संगठन के रूप में उभरी। हजारों छात्र सड़कों पर उतर गए। सीजेपी की आवाज सिर्फ छात्रों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि सरकार ने भी इसे सुना और शनिवार को घोषणा की कि वह पार्टी की सभी मांगों को मानने के लिए तैयार है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नीट पेपर लीक के कारण सुसाइड करने वाले छात्रों के माता-पिता को मुआवजा देने और अन्य बड़ी मांगों को सरकार द्वारा मान लेने के बाद सीजेपी ने अपना 36 दिन लंबा विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया है। आइए उन लोगों पर एक नजर डालते हैं जिन्होंने पिछले एक महीने में इस आंदोलन को आकार दिया।अभिजीत दीपके अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक नेताओं में...