मुंबई, अगस्त 18 -- मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के 86वें दीक्षांत समारोह में अब भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत मुख्य अतिथि नहीं होंगे। संस्थान ने आखिरी वक्त में मुख्य अतिथि के नाम में बदलाव किया है। अब टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सी. एस. प्रमेश दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। समारोह 22 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।पहले 2 अगस्त को होना था समारोह TISS का 86वां दीक्षांत समारोह पहले 2 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाना था। इस कार्यक्रम में CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जबकि बॉम्बे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रविंद्र घुगे को विशिष्ट अतिथि बनाया गया था। हालांकि, कार्यक्रम से करीब 48 घंटे पहले TISS ने ईमेल के जरिए दीक्षांत समारोह स्थ...