जबलपुर, मई 19 -- मध्य प्रदेश में जबलपुर शहर के एक वकील ने भोपाल में अपने ससुराल में हुई नोएडा की महिला ट्विशा शर्मा की मौत मामले में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। अपने इस पत्र में उसने इन दोनों माननीय जजों से इस मामले में न्यायिक दखल देने और महिला की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस बारे में जानकारी देते हुए वकील विवेक तिवारी ने बताया कि ट्विशा के पिता नव निधि शर्मा ने ई-मेल के ज़रिए उनसे संपर्क किया और अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई। इस पत्र में वकील ने ट्विशा की सास को मिली अग्रिम जमानत का भी विरोध किया और जांच के प्रभावित होने का शक जताया। CJI और हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र में तिवारी ने कहा, 'ट्विशा के पिता द्वारा बताए गए तथ्य और परिस्थितिय...