रांची, सितम्बर 13 -- झारखंड जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता के मास्टरमाइंड अभय तिवारी ने कॉरपोरेट स्टाइल में पेपरलीक से लेकर वसूली व ब्लैकमेलिंग तक का अलग-अलग सिंडिकेट तैयार किया था। सीआईडी की अलग-अलग एसआईटी जेपीएससी व जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में अनियमितता की जांच कर रही हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि 14वीं जेपीएसससी समेत अन्य परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों ने सेटिंग करायी थी, उन सभी के पैसे नहीं मिलने पर ब्लैकमेल करने तैयारी भी अभय ने की थी। इसके लिए अभय के द्वारा 24 सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, ए4 साइज के ब्लैंक पेपर पर हस्ताक्षर व चेकबुक उसके द्वारा रख लिए गए थे। अगर किसी परीक्षार्थी के द्वारा चयन के बाद भी पैसे नहीं दिए जाते तो वह परीक्षार्थियों को अलग-अलग तरीके से ब्लैकमेल करता। सीआईडी की जांच में यह बात सामने आयी ह...