पटना, नवम्बर 28 -- बिहार सीआईडी में पुलिस निरीक्षक माधव ठाकुर के बेगूसराय और पटना स्थित ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने छापेमारी की। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार माधव ठाकुर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला निगरानी थाना में दर्ज किया गया है। निगरानी ब्यूरो की टीम को छापेमारी के दौरान 12 बैंक खाता, 6 जमीन के दस्तावेज और विभिन्न बीमा कंपनियों में निवेश के कागजात बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...