नई दिल्ली, मई 20 -- CHSE Odisha 12th Result 2026 declared: काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन (सीएचएसई) ओडिशा ने कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों के परिणाम एक साथ जारी किए गए। सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in , results.odisha.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा digilocker.gov.in पर जाकर भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। ओडिशा बोर्ड की प्लस टू परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। यह परीक्षा लगभग छह सप्ताह तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर चली थी। इस साल प्लस-II वार्षिक परीक्षाओं में 4.1 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। कुल स्टूडेंट्स में से 2,56,042 छात्र आर्ट्स स्ट्रीम में, 1,14,238 साइंस स्ट्रीम में, 24,533...