नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- 7 November Choti Diwali Puja Muhurat 2026: छोटी दिवाली आज 7 नवंबर 2026, शनिवार को है। छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है, दिवाली से ठीक एक दिन पहले मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण द्वारा नरकासुर का वध करने की खुशी में दीए जलाए जाते हैं। इसके साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी, गणेश जी, मां काली, भगवान हनुमान और यमराज की पूजा का विशेष विधान है। इस बार छोटी दिवाली पर सुबह 10:48 बजे से 12 घंटे 18 मिनट तक भद्रा का साया रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में भद्रा को शुभ नहीं माना जाता है। भद्रा काल में पूजन या शुभ कार्यों की मनाही होती है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि भद्रा काल में छोटी दिवाली का पूजन कैसे किया जा सकेगा। यहां जानें छोटी दिवाली पूजन और दीपदान का शुभ मुहूर्त। यह भी प...