चित्रकूट, नवम्बर 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बालिका को 50 रुपये देकर बहाने से युवक सूनसाल जगह ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। विरोध करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर युवक को दबोच लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली वादिया ने तहरीर देकर बताया कि बीते 31 अक्टूबर की शाम को उसकी 11 वर्षीया बेटी गांव में ही घर के लिए कुछ सामान लेने दुकान गई थी। इसी दौरान रास्ते में उसकी बेटी को रहस बिहारी तिवारी मिल गया। उसने बेटी को 50 रुपये दिए और बहाने से सूनसान स्थान पर लिवा ले गया। जहां बेटी के साथ दरिंदगी की। काफी देर बाद बेटी बिना सामग्री लिए ही रोते हुए घर पहुंची। उसने बेटी से रोने की वजह पूंछी। ...