चित्रकूट, सितम्बर 27 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। जिला पोषण समिति एवं डिस्ट्रिक्ट कन्वर्जेंस प्लान कमेटी की बैठक में डीएम पुलकित गर्ग ने कुपोषण उन्मूलन और आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण को लेकर सख्ती दिखाई है। सख्त हिदायत दी कि निर्धारित समय पर केन्द्रों का निर्माण पूर्ण न होने पर संबंधित ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित अभियंत्रण पर कार्रवाई की जाएगी।

कुपोषण उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम डीएम ने कहा कि जिले में 372 आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प कराया जाएगा। सभी आंगनवाड़ी केंद्र विभागीय भवनों में संचालित होंगे। इंतजाम न होने पर केन्द्रों का संचालन प्राथमिक विद्यालयों के परिसरों में किया जाएगा। इसकी सूची डीपीओ जल्द ही बीएसए को उपलब्ध कराएंगे। ताकि उसका अनुपालन हो सके। उन्होंने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्म...