चित्रकूट, अक्टूबर 2 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। जिला अस्पताल में संचालित रक्त केन्द्र में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 37 रक्तदाताओं ने अपना पंजीकरण कराया। शिविर में 22 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। सभी रक्तदाताओं को स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई। शुभारंभ सीएमएस डा शैलेन्द्र कुमार, वरिष्ठ परामर्शदाता डा हरीशचन्द्र अग्रवाल, डा ऋषि कुमार, रामनरेश राजपूत व रक्तकेन्द्र प्रभारी डा कपिल त्रिवेदी ने फीता काटकर किया। सीएमएस ने कहा कि सभी को रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके। रक्तदान बहुत ही पुण्य का कार्य है। कोई भी स्वस्थ्य पुरुष एक वर्ष में चार व महिला तीन बार रक्तदान कर सकते है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: 37 रक्तदाताओं ने कराया पंजीकरण, 22 यूनिट रक्त का संग्रह शिविर में परियोजना...