Chitrakoot News: 'बाल अपचारियों को योग के साथ सिखाएं कंप्यूटर'
चित्रकूट, अक्टूबर 27 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाल अपचारियों को योग के साथ कंप्यूटर सिखाने पर जोर दिया। निर्देश दिए कि सुरक्षा पर किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। हर समय यहां लगे सीसीटीवी कैमरों का संचालन रहे। निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह में 68 बाल अपचारी मौजूद मिले। सीडीओ ने बाल अपचारियों से अलग मिलकर बातचीत की। जिसमें बच्चों ने मीनू के अनुसार मिल रहे भोजन पर पूरी संतुष्टि जताई। संस्था में कक्षा एक से आठ तक के बच्चे अपनी पढ़ाई कर रहे थे। जबकि कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों की हिंदी की क्लास चल रही थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने अवगत कराया कि बच्चों के मनोरंजन व शारीरिक विकास के लिए उनको बैडमिंटन व वॉलीबॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.