चित्रकूट, अगस्त 24 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में सावन माह के आखिरी सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। हर-महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए लाइन में लगे भक्त एक-दूसरे के सहारे आगे बढ़ रहे थे। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन के कार्यकर्ताओं व पुलिस महकमे ने व्यवस्था संभाली। महिला व पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगवाकर जलाभिषेक कराया गया। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाबश्रद्धालुओं की भीड़ रामघाट स्थित पतित पावनी मंदाकिनी में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। मंदाकिनी स्नान के बाद भक्तों ने बेलपत्र, दूर्बा, भांग, धतूरा, अक्षत, पुष्प, समीपत्र, दूध, दही आदि लेकर राजाधिराज मत्तगजेन्द्रनाथ मंदिर में पहुंचकर भूतभावन भगवान शिव...